बोकारो, जुलाई 17 -- गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया की पूर्व छात्राओं ने नीट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विद्यालय की पूर्व छात्रा अर्पणा शर्मा ने 720 में से 658 अंक प्राप्त कर 984वीं ऑल इंडिया रैंक तथा 308वीं कैटेगरी रैंक हासिल की। वहीं दीपा कुमारी ने 720 में से 607 अंक अर्जित कर 8875वीं ऑल इंडिया रैंक और 3896 वीं कैटेगरी रैंक प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मदर्स इंटरनेशनल अकादमी के दो छात्रों ने रचा इतिहास सफलता का श्रेय अर्पणा शर्मा ने वर्ष 2023-24 में पिट्स मॉडर्न स्कूल से दसवीं उत्तीर्ण की थी और उन्होंने केजी से कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की। वहीं दीपा कुमारी वर्ष 2019-20 बैच की दसवीं की छात्रा रही हैं। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़...