बोकारो, जुलाई 3 -- गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल के गौरवशाली पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट यश राज पांडेय के भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करने के उपलक्ष्य में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं मुख्य अतिथि के हार्दिक स्वागत के साथ हुआ।

अभिनंदन समारोह वर्ष 2021 के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट यश राज पांडेय ने वर्ष 2022 से 2025 तक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) तथा वर्ष 2025 से 2026 तक भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें 13 जून 2026 को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त हुआ। वे विद्यालय की शिक्षिका चंदा पांडेय एवं प्रवीण कुमार पांडेय के सुपुत्र हैं। विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने लेफ्टिनेंट यश राज ...