बोकारो, मार्च 22 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के प्रांगण में रविवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए 'आनंद उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विप्रस उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता को संजीव भट्टाचार्य के द्वारा और प्राचार्य बृजमोहन लाल दास को नीलंजना दास गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि 'आनंद उत्सव' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का प्रतिबिंब है। यहां मुख्य आकर्षण जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का संबोधन रहा। शैक्षणिक चर्चाओं के बाद विद्यार्थियों के लिए 'मूवी टाइम' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को तराशना है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.