बोकारो, अप्रैल 2 -- गोमिया, प्रतिनिधि।पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में बुधवार को एक दिवसीय 'इन-हाउस जीवन कौशल प्रशिक्षण' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुल 82 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित करने के साथ की गई। इसके बाद प्राचार्य, रिसोर्स पर्सन करिश्मा बिस्टा, पूजा खत्री तथा विद्यालय की कोर कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा के बदलते परिवेश में शिक्षकों को आधुनिक जीवन कौशल से लैस करना था। विशेषज्ञों ने कहा कि जीवन कौशल केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण समन्वयक अजय कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक अब विद्यार्थियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.