बोकारो, मई 11 -- गोमिया स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल में मातृ चरण दिवस हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। विद्यालय सभागार में प्राचार्य, समन्वयक एवं माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया। प्राचार्य ने सभी माताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है और मातृ चरण पूजन दिवस का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, सेवा एवं सम्मान की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर डीपीएस में भावनात्मक समारोहसांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां की महिमा का भावपूर्ण चित्रण किया। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया, वहीं छात्रा वर्षा कुमारी ने अपने वक्तव्य में मां के संघर्ष, प्रेम और त्याग को मार्मिक शब्दों में व्यक्त कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद विद्...