बोकारो, फरवरी 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के सभागार में आज एक नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। अवसर था 'परीक्षा पे चर्चा' (पीपीसी 2026) के 9वें संस्करण का, जहां विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और परीक्षा के तनाव को पीछे छोड़ सफलता की राह पर बढ़ने का संकल्प लिया। एमपी हॉल में आयोजित सजीव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को एक अभिभावक की तरह संबोधित किया। कहा कि परीक्षाओं को डर के बजाय एक त्योहार या उत्सव की तरह मनाएं। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक बनाने में भी सहायक होते हैं। अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक आईईपीएल ओरिका गोमिया और विप्रस उपाध्यक्ष अरिंदम दास ग...