भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विक्रमशिला पुल के स्लैब के टूटे हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। बरारी स्थित घाटों से महादेवपुर घाट के बीच जलमार्ग से हजारों लोग रोजाना यात्रा कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से सुरक्षा, ठहरने सहित अन्य व्यवस्था की गई है। एक सवाल बार-बार उठता रहा है कि नाव व लंच से यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच नदी में सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था है। हजारों लोगों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराना तो मुश्किल है। ऐसे में एक उपाय है जो किसी प्रकार की घटना होने पर लोगों को डूबने से बचा सकता है। एसडीआरएफ की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि वे जलमार्ग से यात्रा करने के दौरान अपने पिट्ठू बैग में कोल्ड ड्रिंक्स के दो-दो लीटर के दो खाली बोतल अगर रख लेते हैं तो अनहोनी जैसी घटनाएं होने पर वह डूबने से बचा सकत...