अमरोहा, अगस्त 26 -- पिटाई से हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खादर में बैटरी चोरी के शक में 26 वर्षीय किसान राकेश को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया था। गंभीर हालत में इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी मुकेश देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव ढाकोवाली निवासी दुर्योधन व पंकज के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दुर्योधन व पंकज दोनों ढाकोवाली के निवासी हैं। थानाध्यक्ष अतवीर चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंद...