पिटाई से नाराज अधिवक्ताओं ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
उरई, मई 20 -- उरई, संवाददाता। लखनऊ में वकीलों के साथ मारपीट कर चैंबर तोड़े जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने कालपी रोड जजी गेट के बाहर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तानाशाही पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की गई। वकीलों ने जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें मारपीट की निंदा करते हुए मांग की गई है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम लागू किया जाए। जिला डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ऋषि पटेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में कालपी रोड जजी के बाहर रोड जाम कर लखनऊ में वकीलों के साथ की गई पिटाई व चैम्बर तोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर की। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में उरई में वकीलों का हल्ला बोल वकीलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.