संतकबीरनगर, मई 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ मनबढों ने पिटाई करके ट्रैफिक सिपाही को बेहोश कर दिया। गंभीर रुप से घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता ने इस मामले में तीन सगे भाई और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- अंडीटोल हिंसा मामले में केस दर्ज, 37 नामजद घटना का विवरण धनघटा निवासी कैलाशनाथ मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामपियारे मिश्रा का आरोप है कि उनका बेटा अमित कुमार मिश्र गांव टेम्हा (भिउघाट) में आयोजित शादी समारोह का प्रसाद अपने मित्र सूरज कुमार मौर्य को देने जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही अमित गांव के स्वर्गीय वंशीधर पाठक के घर के सामने पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अनुज, अमरेंद्र, अनूप पुत्रगण देवेन्द्र सैंथवार निवासी धनघट...