दरभंगा, अप्रैल 22 -- संजय लाला, दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोइन महुआ में एक सप्ताह पहले कथित रूप से लोगों की पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान पटना स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर वापस दरभंगा लौट आए। पुलिस से संपर्क करने पर मंगलवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के मनोरथा निवासी स्व. बहादुर मुखिया के पुत्र कुमल मुखिया (48) के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मृतक की पत्नी बुधनी देवी सहित काफी संख्या में परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कुमल मुखिया 13 अप्रैल को बाइक से कोठरा से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- वाहन दुर्घटनाओं में महिला सहित आठ लोग घायल इस दौरान मोइन महुआ में गोबर पर चढ़कर बाइक के फिसलने से वहां की एक महिला के पांव में हल्की चोट...