पिटाई से घायल महिला ने दम तोड़ा, हंगामा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के डीह गौरिहार निवासी अखिलेश पासवान की पत्नी बिमली देवी (40) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 31 जुलाई को भू विवाद में बिमली देवी के साथ मारपीट की गई थी। उसे शनिवार को एसकेएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया था। ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर सकरा पुलिस इंस्पेक्टर कंचन कुमारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। इसे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इस संबंध में बिमली देवी की मां लाला देवी ने छोटी बेटी रीना देवी, दामाद शंभू पासवान, संतलाल सहनी, राहुल कुमार, रवींद्र कुमार, विकास कुमार, चंपा देवी, धर्मेंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.