चंदौली, अप्रैल 11 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बीते गुरुवार को घरेलू हिंसा में पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीया पत्नी की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए जुट गई।परिजनों के अनुसार गौरी गांव निवासी जीतू बिंद नशे का आदी है। बीते गुरुवार को किसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी हीरावती देवी की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.