पिटाई से आहत मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास
कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने मजदूर को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस बात से आहत मजदूर ने अपने घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मजदूर को अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से परिजनों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के ग्राम जमामर्दपुर निवासी राजीव पुत्र अलखमुरारी मजदूरी कर अपने परिवार का किसी तरह भरण पोषण करता है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के ही स्वदेश यादव पुत्र चिंतायी यादव के घर में प्लास्टर का काम चल रहा है। राजीव उनके यहां मजदूरी का काम कर रहा है। गुरुवार की सुबह स्वदेश यादव ने राजीव पर घर से जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक स्वदेश ने अपने भतीजों से मजदूर राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.