पिटाई मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा
कौशाम्बी, जून 12 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह राम वन गमन मार्ग स्थित धर्मकांटा में वजन करने का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक, 10 मई को उसके धर्म कांटे पर मेहता रोड भरवारी निवासी संजय अपने बेटे आशीष के साथ पिकअप लेकर आया। पिता-पुत्र ने पिकअप में 15-20 ईंटें रखी थीं। कहने लगे कि ईंटों के साथ वाहन को तौल दो। मना करने पर आरोपियों ने फोन करके अपने पड़ोस में रहने वाले सोनू, सागर, राहुल व 8-10 अन्य अज्ञात लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- एसपी ने सुना दिव्यांग का दर्द, लिखाया मुकदमा स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया। उनके आदेश पर गुरुवार को एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.