जौनपुर, जून 24 -- बरसठी। पुलिस ने बड़ेरी चौकी के पास से एक वांछित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के कान्हबंशीपुर गांव निवासी सना बानो ने 16 मई को अपने पति रियाज अहमद पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पति की पिटाई में पत्नी को गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 20 मई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान चोटों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी रियाज अहमद को बड़ेरी चौकी के समीप से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...