हरदोई, मार्च 12 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में एक बेवा के बेटे की पिटाई के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोस के रहने वाले विपिन यादव और उसके भाई पुष्पेंद्र यादव ने एक मार्च की रात उसके घर में बनी दुकान में घुसकर उसके 15 वर्षीय बेटे हर्ष को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे दुकान से खींचकर नाली में गिरा दिया और उसकी गर्दन दबाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.