कौशाम्बी, मार्च 2 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी गंभीर सिंह ने बताया कि 16 जनवरी 2026 की शाम वह दूध लेकर घर जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी शुभम सिंह ने अपने घर के समीप रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर भाई सौरभ सिंह के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित के अनुसार घटना की शिकायत तभी पुलिस अधिकारियों से की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...