पिटाई के तीन मामलों में नौ लोगों के खिलाफ केस
कौशाम्बी, जून 19 -- पइंसा निवासी शिवानी पत्नी रामबाबू साहू ने बताया कि गुरुवार को पारिवारिक बातों को लेकर देवर लालचंद्र, गनेश व सास सुमन देवी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं, दूसरी ओर पश्चिमशरीरा के खंदेवरा निवासी शक्तिलाल ने बताया कि बेटी की शादी में दावत नहीं देने की बात पर भाई गिरधारी व मां सुमेरकली ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसी तरह, चायल कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी चांद मुस्लिम पुत्र नबी अहमद ने बताया कि इलाके के लालापुर गांव में रहने वाले अंकित से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर गाली देते हुए अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसने पीट दिया। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना प्रभारियों ने कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.