सहारनपुर, अप्रैल 8 -- गंगोह, संवाददाता। मदरसे में शिक्षकों की मारपीट से डरकर दो नाबालिग बच्चे वहां से फरार हो गए। बच्चों ने मदरसा शिक्षकों पर पिटाई का आरोप लगाया है, जबकि मदरसा संचालक ने इन आरोपों को निराधार बताया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को नानौता मार्ग पर स्थित गांव मुबारिकपुर के पास खेतों में काम कर रहे मजदूरों को दो बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने बच्चों से बातचीत की तो वे काफी डरे हुए थे। मजदूरों ने उन्हें खाना खिलाया और उनकी हालत को समझने की कोशिश की। बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि वे मदरसे से भागकर आए हैं और वहां शिक्षकों द्वारा मारपीट की जाती है। इसी दौरान पास के सांगाठेड़ा गांव के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चों को संभाला और उन्हें गंगोह ले जाया गया। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को स्थानीय स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.