जौनपुर, फरवरी 19 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के चकमलाई गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां बेटे घायल हो गए। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी साधना देवी ने पुलिस को तहरीर दिया कि सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर रात में पड़ोसियों ने घर पहुंचकर हमें और हमारे लड़के नीरज को लाठी डंडे से काफी मारा पीटा, जिससे चोट लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच बीच बचाव किए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने दोनों का सीएचसी पर इलाज करवाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर महेंद्र, साधना, पूजा, और कपूरी के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप के मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.