पिटाई की घटनाओं में दो जख्मी, सात पर मुकदमा
कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के मलाक भारत गांव निवासी शिवचंद ने बताया कि मंगलवार सुबह पारिवारिक बातों को लेकर भाई जयचंद, दीपचंद व दीपचंद की पत्नी संगीता देवी कहासुनी कर रही थीं। विरोध करने पर इन सभी ने मिलकर पिता देशराज की पिटाई कर दी। इससे उनको गंभीर चोटें आई हैं।वहीं, दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र के चंदई तारा गांव निवासी रामचंद्र पटेल का कहना है कि पड़ोसी हर्ष, आदर्श, दीपक पांडेय व पंकज पांडेय मामूली बात पर अभद्रता कर रहे थे। विरोध करने पर उसकी, उसके भाई और बेटे की पिटाई कर दी। दोनों मामलों में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। यह भी पढ़ें- युवक की पिटाई के मामले में केस दर्ज डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.