अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली में नगर कोतवाली के मानव नगर बड़ा रमना निवासी महिला कंचन उर्फ सत्तन पत्नी रफीक अहमद ने बेटे की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कराई है। शिकायत में महिला का कहना है कि उनका बेटा तौसीफ शुक्रवार की शाम को अयोध्या गया हुआ था। इसी दौरान रायगंज फाटक के पास नगर कोतवाली के फतेहगंज निवासी सगे भाई राज और अनुराग ने पीछे से लोहे की टिगारी से पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में पुत्र के सिर में गंभीर घाव हुआ और रक्तस्राव के कारण वह बेहोश हो गया। दोनो भाईयो ने उसको लात-घूंसो से मारा। क्षेत्रीय लोगों के हस्तक्षेप और बीच-बचाव पर दोनों धमकी देते हुए भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.