जौनपुर, मार्च 6 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में दबंगों द्वारा मारपीट कर एक युवक को कुएं में धकेल देने का मामला सामने आया है। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के वृद्ध पिता, भाभी और भतीजे को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।उक्त गांव निवासी विनोद कुमार ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई 23 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सामू राम का गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के चकरोड पर गांव के ही राजकुमार पुत्र रिबई, दिलीप पुत्र रिबई, विपिन पुत्र राजकुमार, लक्खा पुत्र राजकुमार, बबलू पुत्र राजकुमार और छोटू पुत्र राजकुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद सभी आरोपियों ने मिलकर राजेश कुमार को ईंट-पत्थरों से म...