पिटाई कर की गई थी प्रमोद की हत्या, संदिग्ध हिरासत में
गौरीगंज, जून 17 -- जगदीशपुर, संवाददाता। बीते मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के पूरे लाला मिश्रौली गांव के बाहर नाले की पुलिया के पास मिले 20 वर्षीय युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई से मौत होने की बात सामने आ रही है। मृतक के शव पर बेल्ट या पट्टे से पिटाई करने के निशान मिले हैं। पुलिस घटना के खुलासे के लिए कुछ संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पूरे लाला मजरे मिश्रौली निवासी 20 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र जगन्नाथ का शव बीते मंगलवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर हाइवे किनारे नाले की पुलिया के पास मिला था। यह भी पढ़ें- नाले की पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप एक दिन पूर्व सोमवार की सुबह वह घर से मोबाइल रिपेयरिंग सीखने लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। मृतक के पिता जगन्नाथ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.