बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडुई निवासी राजेश ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि पत्नी शिवकांती को गांव की एक महिला ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि जब मधु पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर रही थी तो शोर सुनकर भतीजी रीता पहुंच गई। उसकी भी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.