मेरठ, जून 4 -- बहसूमा में ट्यूबवेल पर नहाने पहुंचे युवक पर एक अन्य युवक ने पिटबुल कुत्ते से हमला करा दिया। युवक और उसका साथी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस आरोपी और उसके कुत्ते की तलाश में लगी है। बहसूमा के सैफपुर फिरोजपुर निवासी महकार ने बताया कि दो जून को वह दोस्तों के साथ फिरोजपुर मंदिर के पीछे ट्यूबवेल पर नहाने गया था। मोनू नाम के युवक और उसके साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि मोनू ने अपना पिटबुल कुत्ता लाकर हमला करा दिया। कुत्ते ने महकार और उसके साथी को काट लिया। आसपास के कुछ लोगों ने बचाव कराया। इसके बाद घायल महकार और दूसरे युवक को अस्पताल भेजा गया। इस मामले में मोनू और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस को मोनू और उसके पिटबुल की तलाश है।

ह...