पिटकुल में एमडी पद की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
देहरादून, जून 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ऊर्जा निगम और विशेषकर पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में प्रबंध निदेशक पद की चयन प्रक्रिया और सेवा नियमावली में फेरबदल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चंद्र बलूनी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने शासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल दागते हुए एक विशिष्ट अधिकारी को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों में मनमाने संशोधन का आरोप लगाया है। आरोप है कि अदालती रुख के बावजूद उक्त अधिकारी को पुनः एमडी बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से सेवा नियमावली बदल दी गई। पूर्व में जहां शीर्ष तकनीकी पदों के लिए बी-टेक की डिग्री अनिवार्य थी, वहीं संशोधित नियमों में इस अनिवार्यता को समाप्त कर गैर-तकनीकी व्यक्तियों के लिए भी रास्ते खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.