देहरादून, फरवरी 21 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति रद्द किए जाने के बाद राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को पार्टी की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत केन्द्रीय कार्यालय कचहरी रोड में हुई प्रेसवार्ता में कहा कि उच्च न्यायालय ने 18 फरवरी को पारित आदेश में प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए सरकार को अंतरिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ताओं द्वारा नियुक्ति अधिनियम के नियम 9 ए व 9ए(4) के उल्लंघन का मामला उठाया गया था, जिसे न्यायालय ने प्रथम दृष्टया स्वीकार किया। न्यायालय ने चयन प्रक्रिया और तकनीकी अर्हता पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी ने आरोप लगाया कि बिना आवश्यक योग्यता के इतनी महत्वपूर्ण नियुक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.