पिटकुल उपकेंद्र में जल्द शुरू होगा कायाकल्प कार्य
बागेश्वर, अप्रैल 15 -- बागेश्वर। जिले में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पिटकुल के 132 केवी जीआईएस उपकेंद्र के पुनरोद्धार (कायाकल्प) कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए विश्व बैंक से सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अफजाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने हेतु विभाग द्वारा प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट का गठन कर लिया गया है। वर्तमान में टीम की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक प्रोक्योरमेंट असेसमेंट से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.