कन्नौज, जून 4 -- कन्नौज। मकरन्दनगर जीटी रोड पर गुरूवार की शाम उस समय हड़कम्प मच गया, जब हिन्दू संगठन के लोगों ने समुदाय विशेष के तीन लड़कों को नाबालिग दो लड़कियों के साथ संदेहजनक हालत में दबोच लिया। यह लोग एक पिज्जा हाउस में लड़कियों को बहला फूसला कर लाये थे। संगठन के लोगों ने युवकों को चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की ओर से शिकायत न मिलने पर पुलिस ने पूंछतांछ के बाद लड़कों को छोड़ दिया। सदर कोतवाली की मकरन्दनगर चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित एक पिज्जा हाउस में गुरूवार की शाम समुदाय विशेष के तीन लड़के दो दूसरे समुदाय की लड़कियों के साथ गये थे। जहां यह लोग यहां काफी देर से बैठे थे। स्थानीय लोगों को इन लड़कों की नियत पर संदेह हुआ। पिज्जा हाउस के बाहर भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही हिन्दू संठगन के कुछ लोग भी वहां पहुंच गये और उन्होंने ...