मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- खतौली कोतवाली पुलिस ने नगर की पिज्जा हट की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। एक पिज्जा हट की दुकान से पुलिस ने कई प्रेमी युगलों को पकड़ा, जिन्हें पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। इससे हड़कंप मचा रहा।कोतवाली में तैनात कस्बा इंजार्च तेज सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर की पिज्जा हट की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। दरोगा पहले जीटी रोड स्थित पिज्जा हट की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने दुकान की ऊपरी मंजिल पर भी जाकर तलाशी ली। इसके बाद दरोगा जानसठ तिराहे के समीप एक पिज्जा हट की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचते ही वहां मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया। ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां युवकों व युवतियों की आईडी देखकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने युवतियों से उनके परिवार के नंबर मांगे तो उन्होंने ...