रामपुर, अप्रैल 3 -- नगर के रामपुर मार्ग स्थित एक पिज्जा सेंटर एवं रेस्टोरेंट में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक प्रेमी युगल के वहां आने पर आसपास के दुकानदारों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करा दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त रेस्टोरेंट में प्रेमी युगलों के आए दिन आने की शिकायत को लेकर स्थानीय दुकानदार पहले से ही नाराज थे। गुरुवार को भी एक प्रेमी युगल के वहां पहुंचने पर पास के दुकानदारों को शक हुआ। इसके बाद कुछ लोग वीडियो बनाते हुए रेस्टोरेंट के अंदर पहुंच गए, जहां युगल केबिन में बैठकर बातचीत कर रहा था। दुकानदारों के सवालों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर विवाद बढ़ गया और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इ...