पिज्जा शॉप पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
बागपत, जून 5 -- बागपत। डौला गांव में पिज्जा शॉप पर ऑर्डर लेट होने के बाद फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, स्कार्पियों कार और बाइक बरामद हुई है। दरअसल, गत एक जून की शाम डौला गांव में कुछ युवकों ने ऑर्डर लेट होने पर पिज्जा शॉप पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद पिज्जा शॉप संचालक कपिल ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उसका कहना था कि तीन-चार युवकों ने अलग-अलग तरह के कई पिज्जा आर्डर किए थे। पिज्जा आने में थोड़ी देर होने पर युवकों ने उसके साथ गली गलौज शुरू कर दी थी। उसने आसपास के दुकानदारों के साथ मिल युवकों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था। आरोप लगाया कि रात्री में करीब दस बजे दो कारों और बाइक पर सवार करीब एक दर्जन युवक हथियारों के साथ दोबारा वहां पहुंचे और आते ही तीन राउंड फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.