कानपुर, मार्च 14 -- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय यूपी एसोपीकॉन का समापन शनिवार को हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य, न्यूरोफिजियोलॉजी और एबीपीएम में फिजियोलॉजी की प्रासंगिकता पर चर्चा हुई। केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ श्रद्धा सिंह ने कहाकि गर्भावस्था में पिज्जा-बर्गर खाने की आदत से नवजात के सुनने और बोलने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। पांच साल में ऐसे मामलों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। उन्होंने गर्भावस्था के समय खानपान व दिनचर्या का ध्यान रखने को कहा। रात का खाना आठ बजे तक जरूर कर लें। वही खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखें। उन्होंने कहा कि कई मामलों में देखा गया कि बच्चा पांच साल का होने के बाद माता-पिता उसकी कमी पर गंभीर हुए। डॉ श्रद्धा ने सलाह दी कि जितने जल्दी ऐसे बच्चों को इलाज मिले, उनकी समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.