मेरठ, मार्च 13 -- पांडुशिला रोड स्थित पिज्जा थिएटर में देर रात दो शराबी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने संचालक के साथ मारपीट की साथ ही रेस्टोरेंट के अंदर तोड़फोड़ की। मारपीट व तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचनाम मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। मोहल्ला कमरानवाबान निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि वह पांडुशिला रोड पर उसका पिज्जा थिएटर के नाम से रेस्टोरेंट है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच कुशावली निवासी उमंग व अभिषेक सोम निवासी भामौरी व एक अन्य शराब के नशे में रेस्टोरेंट पर आए। उन्होंने आते ही उसे गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट पर उतर आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.