बरेली, मार्च 13 -- बरेली। पिज्जा डिलीवरी बॉय संजयनगर निवासी अक्षित पटेल ने थाना बारादरी में मोहल्ले के ही विशू पाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अक्षित ने बताया कि वह गुरुवार रात करीब 12:30 बजे वह हजियापुर में पिज्जा डिलीवरी देकर लौट रहे थे तो पार्षद कार्यालय के सामने तिराहे पर दो मोटरसाइकिलों से आए विशू समेत चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गालीगलौज कर उन्हें लाठी डंडे और लोहे की रॉड से पीट दिया। इस दौरान उनके रुपये व मोबाइल भी गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.