उन्नाव, जनवरी 21 -- उन्नाव। शहर में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा पिज्जा कैफे के अंदर बैठकर हुक्का पीते हुए बनाई गई रील बुधवार सुबह वायरल हो गई, जिसे लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक लोकनगर मोहल्ले का निवासी है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल रील की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित वीडियो में युवक कैफे के भीतर खुलेआम हुक्का पीते हुए नजर आ रहा है और मोबाइल कैमरे के सामने रील बना रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हुक्का पीने की अनुमति आखिर किस नियम के तहत दी गई है। कई लोगों ने इसे कानून व्यवस्था और प्रशासन की सख्ती से जोड़कर देखा है। जानकारी के अनुसार, जिस पिज्जा कैफे में वीडियो बनाया गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.