पिछड़ों के साथ धोखा कर रही सरकार: जय प्रकाश
अंबेडकर नगर, सितम्बर 9 -- अम्बेडकरनगर। जनगणना -2027 में पिछड़ा वर्ग का कालम न होने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट के निकट गत दो अगस्त से चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मोर्चा जिला संयोजक मनीराम पटेल व संचालन बीएमपी युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र राजभर ने किया। बीएमपी के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश गुड्डू ने कहा कि जनगणना में पिछड़ा वर्ग का कॉलम न होना पिछड़ों के साथ धोखा है। मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरने में राम केवल वर्मा, राम गोपाल, पंकज मौलिक, राम अधार, रामनाथ अम्बेश, सुरेन्द्रकुमार, आदित्य वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.