अररिया, जनवरी 25 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान परिसर में शनिवार को समाज सुधारक व पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाज से भी उमेश राणा ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अखिल भारतीय नाई समाज के लोग व गणमान्य लोगों के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नरपतगंज में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के प्रतिमा का अनावरण अभिलंब करने की बात कही। मौके पर अखिल भारतीय नाई संघ के प्रमोद ठाकुर, बबलू ठाकुर, पूरन ठाकुर, विनोद ठाकुर, विवेक भगत, उमेश राणा, बु...