सहारनपुर, फरवरी 3 -- सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में समाज के लोगों ने देवीकुंड रोड स्थित मेला ग्राउंड में सभा का आयोजन कर जातीय जनगणना में पिछड़ी एवं दलित वर्ग की अलग-अलग उपजातियों की एक ही जाति में गिनती कराए जाने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पिछड़े वर्ग पर हो रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए एससी एसटी एक्ट की तरह अतिपिछड़ा एक्ट बनाने की मांग की। इं. देवेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत के संविधान में सर्व प्रथम एससी एसटी को आरक्षण दिया गया। कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के अनुच्छेद 340 में पिछड़े वर्गो की स्थिति की जांच करने के लिए आयोग की नियुक्ति करने के लिए एक आयोग को पिछड़े वर्ग की स्थिति में सुधार करने के लिए एक आयोग की नियुक्ति की गई सिफारिशो को लागू करने की शक...