मधुबनी, फरवरी 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले की पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आवासीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नामांकन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय मधुबनी में किया जाएगा, जिसका संचालन दरभंगा में हो रहा है। विद्यालय में कक्षा छह, सात, आठ और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन एक मार्च 2026 को किया जाएगा और परिणाम 13 मार्च 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। अभिभावक की आय तीन लाख से नहीं हो अधिक आवेदन करने के लिए छ...