पिछड़ा वर्ग की गरीब बेटियों के विवाह हेतु अनुदान योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू
शामली, जून 25 -- शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब परिवारों की पुत्रियों के विवाह हेतु संचालित शादी अनुदान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक नहीं है। शासन के निर्देशानुसार प्रथम आवत-प्रथम पावत के सिद्धांत पर पात्र लाभार्थियों को 20 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। योजना में पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं तथा दिव्यांगजन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह के लिए ही अनुदान अनुमन्य होगा। पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.