शामली, अप्रैल 1 -- शामली। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बिलोच जाति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु जनपद में शोध एवं सर्वेक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए आयोग का शोध दल 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शामली में भ्रमण कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाएगा। सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे शोध दल की एक महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। शोध दल में शोध अधिकारी कृष्ण कुमार, अपर शोध अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह एवं अपर शोध अधिकारी राधेकृष्ण शामिल रहेंगे। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि सर्वेक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...