पिछड़ा दलित वर्ग महासंघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, अगस्त 14 -- पीलीभीत। गुरुवार को पिछड़ा दलित वर्ग महासंघ के संयोजक दामोदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में एसडीएम मंयक गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पिछड़े वर्ग और एससी एसटी के छात्र छात्राओं को आईटीआई, नीट, जेईई, आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, आईसीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों में 45 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। इसके अलावा कक्षा एक से उच्च शिक्षा तक इन वर्गों के विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च सरकार से वहन कराए जाने को कहा गया। शिक्षा मित्रों का वेतन सरकारी शिक्षकों के समान करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और किसानों को पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराने आदि मांगे रखी गई। इस दौरान सह संयोजक नरेश पाल गौतम, हरीराम गौतम, ओमप्रकाश यादव, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, नवल किशोर वर्मा, सत्य प्रकाश यादव, भगवान शरण यादव, हरीओम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.