बेगुसराय, अगस्त 27 -- बीहट। लगातार 24 दिनों तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद पिछले 48 घंटे से गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। गुरूवार को गंगा के जलस्तर में चार सेमी की कमी दर्ज की गई है। वहीं बाया नदी का जलस्तर विगत 48 घंटे से स्थिर है। केन्द्रीय जल आयोग के द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार गुरूवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.51 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 42.31 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इलाहाबाद को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर या तो गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है या फिर स्थिर बना हुआ है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...