नई दिल्ली, जुलाई 5 -- श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उन्हें विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने जब से कप्तानी संभाली है, टीम इंडिया लगातार मुकाबले हार रही है। श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक चार मैच खेले लिए हैं, जिसमें से तीन में हार मिल चुकी है। दो मैचों में आयरलैंड ने शिकस्त दे दी थी और एक मुकाबले में इंग्लैंड ने चार विकेट से हरा दिया। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच भी बहुत अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उस मैच को बारिश ने बचा लिया था। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन बनाए और इंग्लिश टीम के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा। इस टारगेट को मेजबान टीम ...