शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- शाहजहांपुर। बरसात के दौरान अधिक बढ़ने वाला मलेरिया ने इस पैर नहीं फैलाए हैं, जिससे लोगों में राहत जरूर है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते सावधान रहने का कहा है।

स्वास्थ्य विभाग की पहल वहीं मलेरिया को दूर करने के लिए छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे मलेरिया रोकने की तैयारी है। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल मलेरिया के मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगस्त तक जहां पिछले साल 836 मरीज सामने आए थे, वहीं इस बार अब तक केवल 181 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद बरसात, जलभराव और जगह-जगह जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

मरीजों की स्वास्थ्य रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी तक बुखार से पीड़...