अयोध्या, जनवरी 1 -- वर्ष 2025 में बने थे 109 केन्द्र और परीक्षार्थी से 79206 हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा 2026 में घटकर 77582 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा 2026 में परीक्षार्थी घट गए हैं। वहीं पिछले साल 109 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई थी जबकि इस बार छात्र संख्या घटने के बाद भी परीक्षा केन्द्र बढ़कर 115 हो गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि 2026 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 115 केन्द्रों पर होंगी। यूपी बोर्ड की ओर से जनपद अयोध्या में 115 परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी है। यह परीक्षा केन्द्र जनपद की पांचों तहसीलों सोहावल, बीकापुर, मिल्कीपुर, अयोध्या सदर और रुदौली में...