नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार मार्च महीने का पहला सप्ताह पिछले साल की तुलना में लगभग पांच डिग्री ज्यादा गर्म है। रविवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा। राजधानी दिल्ली में आमतौर पर मार्च का पहला पखवाड़ा वसंत के मौसम वाला रहता है। सर्दी खत्म हो जाती है, लेकिन अभी तेज गर्मियां नहीं होतीं। सुबह और शाम के समय खासतौर पर हल्की सर्दी का अहसास बना रहता है। इस बार मौसम के मिजाज बिगड़े हुए हैं। पहले तो फरवरी का महीना सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा। अब मार्च के महीने में भ...